Haryana Go Global : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ पहल को नई गति मिली है। इस पहल के तहत राज्य के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
विभिन्न समझौतों पर किए हस्ताक्षर
इस अवसर पर एमडीएच के साथ एक करार किया गया है, जिसके तहत अब हरियाणा के किसान तंजानिया, केन्या सहित कई अफ्रीकी देशों में खेती और कृषि उत्पादों के व्यापार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 6 फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) ने भी विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों का उद्देश्य किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ना और उनकी कृषि उपज को बेहतर मूल्य दिलाना है।
प्राकृतिक खेती शुरू करने की योजना
योजना के तहत मोरनी क्षेत्र में अदरक, हल्दी, मिर्च और अन्य मसाला फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके साथ ही शुरुआती चरण में लगभग 4 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती शुरू करने की योजना बनाई गई है। सरकार का कहना है कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को किसी भी प्रकार के नुकसान की स्थिति में भरपाई दी जाएगी।
किसानों को मिलेगा अधिक लाभ
इसके अलावा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को कंपनी की ओर से बाजार मूल्य से 10 प्रतिशत अधिक कीमत देने का प्रावधान भी किया गया है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से और अधिक लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Haryana News : डॉ. अर्चना गुप्ता ने संभाली हरियाणा BJP की कमान, CM नायब सैनी ने किया सम्मानित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









