Smartphone Speaker : आज के समय में स्मार्टफोन केवल कॉल करने तक सीमित नहीं रह गए हैं. लोग इन्हीं डिवाइस की मदद से फिल्में देखते हैं, ऑनलाइन गेम खेलते हैं और रोजमर्रा के कई जरूरी काम भी आसानी से पूरा कर लेते हैं. तकनीक के साथ स्मार्टफोन पहले की तुलना में काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं.
अगर आपने अपने फोन को ध्यान से देखा हो, तो उसके निचले हिस्से में स्पीकर के पास कई छोटे-छोटे छेद दिखाई देते हैं. ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये सभी छेद स्पीकर का हिस्सा हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता.
जानिए स्पीकर ग्रिल के पीछे की सच्चाई
जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन में बने हर छेद का इस्तेमाल स्पीकर से आवाज निकालने के लिए नहीं किया जाता. कई मॉडलों में एक तरफ स्पीकर लगाया जाता है, जबकि दूसरी तरफ माइक्रोफोन, एयर वेंट या अन्य सेंसर दिए जाते हैं. हालांकि, फोन का डिजाइन संतुलित और आकर्षक दिखे, इसके लिए कंपनियां दोनों ओर एक जैसे छेद बना देती हैं. यही वजह है कि देखने में ऐसा लगता है कि दोनों तरफ स्पीकर मौजूद हैं, जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









