UGC NET Answer Key 2026 : UGC NET जून 2026 परीक्षा खत्म हुए करीब एक महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक लाखों उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच चर्चा है कि क्या आंसर-की और रिजल्ट जारी होने में देरी कथित पेपर लीक और सवालों के रिपीट होने की वजह से हो रही है।
67 सवाल रिपीट और पेपर लीक के आरोप
UGC NET परीक्षा के बाद दावा किया गया था कि परीक्षा में 67 सवाल दोहराए गए थे। इसके अलावा 30 जून को आयोजित सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा को लेकर पेपर लीक के आरोप भी सामने आए थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि परीक्षा से पहले एक 100 पेज का क्वेश्चन बैंक PDF सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
परीक्षा के बाद कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि उस क्वेश्चन बैंक के कई सवाल परीक्षा में पूछे गए सवालों से मिलते-जुलते थे। इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से अभी तक UGC NET आंसर-की या रिजल्ट में देरी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त में आ सकती है आंसर-की
NTA की ओर से जल्द ही UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा प्रक्रिया 5 जुलाई 2026 को हुई दोबारा परीक्षा के साथ पूरी हो चुकी थी, लेकिन एजेंसी ने अभी तक आंसर-की और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट जारी करने की तारीख की घोषणा नहीं की है।
पिछले वर्षों की प्रक्रिया को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि प्रोविजनल आंसर-की जुलाई के आखिरी सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे UGC NET Answer Key
उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध UGC NET Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाली प्रोविजनल आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।
- आंसर-की के बाद मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका
ऑनलाइन खोली जाएगी ऑब्जेक्शन विंडो
NTA प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराएगा। उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे। अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है तो वह तय समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्शन विंडो खोली जाएगी। हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।
इस आधार पर तैयार होगी आंसर-की
विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो फाइनल आंसर-की में बदलाव किया जाएगा। UGC NET का रिजल्ट इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा।
9.08 लाख उम्मीदवारों ने किया रजिस्ट्रेशन
बता दें कि UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए करीब 9.08 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित हुई थी, जबकि 87 विषयों के लिए दोबारा परीक्षा 5 जुलाई 2026 को कराई गई थी।
ये भी पढ़ें- E20 Fuel पर छिड़ा बवाल, बड़े आंदोलन की तैयारी में टैक्सी यूनियन, 4 अगस्त को संसद घेरने की तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









