खेल

90 रनों की जीत के बाद ईशान का खुलासा, वैभव को लेकर कही दिल जीतने वाली बात

India Vs Zimbabwe : भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

ईशान किशन ने की जमकर तारीफ

इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और वह 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, पहले टी20 मैच में अर्धशतक लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले वैभव की ईशान किशन ने जमकर तारीफ की। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान ने बताया कि टीम के सीनियर खिलाड़ी इस युवा बल्लेबाज को लगातार खेल पर फोकस करने की सलाह दे रहे हैं।

बाहरी दबाव से दूर रहने की सलाह

ईशान ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेलता है तो उसे अपनी प्राथमिकताएं समझनी चाहिए। उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ी वैभव को क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने और सोशल मीडिया या बाहरी दबाव से दूर रहने की सलाह देते हैं। ईशान के मुताबिक, अगर वैभव क्रीज पर ज्यादा समय बिताने में सफल रहते हैं तो वह टीम के लिए मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

वैभव काफी समझदार खिलाड़ी हैं

ईशान ने युवा बल्लेबाज की आक्रामक शैली की भी सराहना की और कहा कि पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि वैभव काफी समझदार खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि मैदान के अंदर और बाहर खुद को किस तरह संभालना है।

खिलाड़ी यह देखे की स्थिति क्या है

वहीं, अपनी शानदार पारी को लेकर ईशान किशन ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान परिस्थितियों को समझना बेहद जरूरी होता है। खिलाड़ी को यह देखना चाहिए कि मैच की स्थिति क्या है और टीम को किस तरह की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रदर्शन के लिए अपने नियंत्रण वाली चीजों पर ध्यान देना चाहिए और बाहरी बातों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों पर वार का 186वां दिन, पंजाब पुलिस ने 583 स्थानों पर छापेमारी की, 353 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button