Global Youth Meet : सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन ने यूटी गेस्ट हाउस, सेक्टर-6, चंडीगढ़ में ग्लोबल यूथ मीट वसुधैव कुटुम्बकम 2026 का सफल आयोजन किया. इस अंतरराष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम में तुर्की, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, इटली और नीदरलैंड के युवा प्रतिनिधियों के साथ भारतीय युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने विचारों एवं अनुभवों का सार्थक आदान-प्रदान किया.
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी समझ, वैश्विक मित्रता और भारत की प्राचीन विचारधारा “वसुधैव कुटुम्बकम- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य” को बढ़ावा देना था.
संस्कृति और शिक्षा प्रणाली पर चर्चा
इस कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों की संस्कृति, शिक्षा प्रणाली, युवाओं की भागीदारी और सामुदायिक सेवा से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की. भारतीय युवा प्रतिनिधियों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रस्तुत किया. संवाद सत्रों में वैश्विक सहयोग, पर्यावरणीय स्थिरता, नेतृत्व, शिक्षा और बेहतर भविष्य के निर्माण में युवाओं की जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
अंतरराष्ट्रीय युवा संवाद का महत्वपूर्ण मंच
सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय युवा संवाद युवाओं को विभिन्न संस्कृतियों को समझने, आपसी विश्वास को मजबूत करने और वैश्विक एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं, उन्होंने कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम” का संदेश आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है और इस विचार को दुनिया भर में आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है.
कार्यक्रम के समापन पर सभी अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय प्रतिनिधियों को उनकी सहभागिता के सम्मान में स्मृति चिन्ह भेंट किए गए. आयोजकों ने भविष्य में भी शांति, सौहार्द और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
सामूहिक प्रयासों से सफल रहा आयोजन
इस कार्यक्रम का नेतृत्व सर्व सेवा सशक्तिकरण संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पाल तथा लायन संजीव गुप्ता (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन) ने किया. उनके साथ अर्शदीप कंबोज, करण सामा, डॉ. परमवीर सिंह, के. पुष्पिंदर सिंह, करण बट्टी, रचित जैन, आरती, विशाल कंबोज, जगदीप संधू, गौरव कंबोज, गुरविंदर सिंह और जगचनन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका.
आयोजकों ने सभी युवा नेताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और विशिष्ट अतिथियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति और सहयोग ने इस कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाया.
ये भी पढ़ें- CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार से बातचीत के बाद तीनों मांगें पूरी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









