Farmers ID Card : अगर आप किसान हैं और खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं तो यह जानकारी आप के लिए बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब किसानों के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि बिना आईडी के कोई भी किसान योजना/सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा।
सरकार हर किसान का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि सहायता असली हकदारों तक पहुंचे और बीच में होने वाले फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगा सके। यदि आपने अभी तक अपनी 12 अंको की डिजिटल आईडी नहीं बनवाई है तो आपकी पीएम सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी अहम सुविधा बंद हो सकती है। इसलिए समय रहते अपनी रजिस्ट्री पूरी कर लें। ताकि योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।
क्या है यह फार्मर आईडी?
फार्मर आईडी असल में किसानों का एक डिजिटल डेटा बेस है, जो लगभग उसी तरह काम करता है जैसे आपका आधार कार्ड। इस 12 अंकों की विशेष पहचान संख्या में किसान का नाम, उसकी जमीन की पूरी जानकारी, खतौनी Khatauni (Record of Rights) और खेत में बोई गई फसल की जानकारी एक ही जगह ऑनलाइन दर्ज होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि कृषि योजनाओं में पूरी तरह से पारदर्शिता लाई जा सके और हर किसान का सही रिकॉर्ड उपलब्ध हो।
क्यों है यह इतनी जरूरी?
जब किसान अपनी फार्मर आईडी बनवा लेते है तो उन्हें हर योजना के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या वहीं दस्तावेज़ दोबारा जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब चाहे आप खाद, बीज या कोई अन्य सरकारी सहायता लेने जाएं, बस आपकी आईडी स्कैन होगी, और पूरा काम कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा।
इन बड़ी योजनाओं पर लगेगा ब्रेक
अगर आपके पास यह फार्मर आईडी नहीं होगी, तो सबसे पहले आपकी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अटक सकती हैं। इसके अलावा मंडियों में एमएसपी पर फसल बेचने के लिए जो हर बार नया रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था, वह भी इस आईडी के बिना संभव नहीं होगा।
ऐसे करें आवेदन
किसान भाई अपने फार्मर आईडी बनाने के लिए सीधे सरकारी वेबसाइट upagripardarshi.gov.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। अगर आप खुद यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं। वहां मात्र 20 से 50 रुपये का सर्विस चार्ज देकर आसानी से E-KYC और आईडी बनवाने का कार्य पूरा करवा सकते है।
ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले का किया दावा, जवाबी कार्रवाई जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









