राष्ट्रीय

शोपियां में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 4 दिन बाद लश्कर कमांडर जाकिर गनई ढेर

Shopian Encounter : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. चार दिन तक चले एनकाउंटर के बाद लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनई का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है.

सुरक्षा बलों ने शोपियां के चानपोरा गांव में चलाए गए ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की. अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकी की पहचान जाकिर गनई के रूप में हुई है. इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है.

शनिवार को शोपियां में दो आतंकवादी CCTV कैमरे में दिखाई दिए थे, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन शुरू किया था. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त अभियान चलाया.

दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए गए

अधिकारियों के मुताबिक, फंसे हुए दोनों आतंकियों की पहचान जाकिर और लतीफ के तौर पर हुई थी. दोनों दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले बताए गए हैं. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, जाकिर साल 2024 से प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था, जबकि लतीफ पिछले साल संगठन में शामिल हुआ था.

हथियार के साथ जाकिर का शव मिला

मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब आतंकियों ने सेना की टीम पर गोलीबारी की. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. इसके बाद से इलाके में तलाशी अभियान जारी था.

चार दिन बाद जाकिर गनई का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

ये भी पढ़ें- दुनिया में फिर बढ़ा भारत का मान, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button