Gurugram Crime : हरियाणा के गुरुग्राम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति पर अपनी प्रेमिका को कथित तौर पर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप है. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. आरोपी का नाम सुनील बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला को जब पता चला कि जिस व्यक्ति के साथ वह करीब डेढ़ साल से लिव-इन में रह रही थी, वह पहले से शादीशुदा है, तब यह घटना हुई.
विवाद कैसे भड़का?
पुलिस की जांच के मुताबिक, दोनों पार्टनर के बीच एक फ्लैट में तीखी नोकझोंक हुई. पीड़िता ने जब सुनील से उसकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा तो विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसके बाद सुनील ने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस को आर्टेमिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि झुलसी हुई हालत में एक महिला को भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









