टेकराष्ट्रीय

Telegram पर सरकार का बड़ा एक्शन, फिल्में और वेब सीरीज देखना पड़ेगा भारी, तीन दिनों में दूसरा नोटिस

Telegram : केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर उपलब्ध पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कंपनी को नोटिस जारी कर ऐसे सभी चैनलों और ग्रुप्स को हटाने के निर्देश दिए हैं, जहां अवैध रूप से वेब सीरीज, फिल्में और कई डिजिटल कंटेंट शेयर किए जा रहे हैं। सरकार ने कंपनी से 15 दिनों के भीतर इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

प्रभावी सिस्टम विकसित करने के निर्देश

सरकार ने स्पष्ट किया है कि Telegram केवल शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने तक सीमित नहीं रह सकता। कंपनी को ऐसा प्रभावी सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो पायरेटेड कंटेंट को प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने से पहले ही रोक सके। मंत्रालय का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के अनुरूप नहीं मानी जा सकती।

प्राइवेसी से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टीकरण

यह तीन दिनों के भीतर Telegram को मिला दूसरा सरकारी नोटिस है। इससे पहले 2 जुलाई को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म के यूजरनेम फीचर और यूजर्स की प्राइवेसी से जुड़े मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगा था। लगातार मिल रहे नोटिसों से साफ है कि सरकार प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर रखे हुए है।

3,000 से अधिक Telegram चैनलों पर…

सरकार ने Telegram को ऐसे चैनलों, ग्रुप्स, बॉट्स, अकाउंट्स और एडमिनिस्ट्रेटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है, जो बार-बार कॉपीराइट का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इससे पहले भी 3,000 से अधिक Telegram चैनलों पर पायरेसी फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जा चुकी है। सरकार ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि इस तरह की गतिविधियां जारी रहीं तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- तल्हा सईद संभालेगा लश्कर-ए-तैयबा की कमान, भारत के खिलाफ रच रहा साजिश, हाफिज सईद से है रिलेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button