Punjabखेत-खलिहानराज्य

घनौर में किसान मिलनी का आयोजन, प्रभावित किसानों को मुआवजे के चेक वितरित

Punjab News : हल्का घनौर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी द्वारा किसान मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रभावित किसानों एवं नुकसान झेलने वाले परिवारों को मुआवजे के चेक वितरित किए।

“सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई है।

इस अवसर पर हल्का घनौर के विधायक गुरलाल सिंह घनौर, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरस्ट, चेयरमैन जरनैल सिंह मन्नू सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

227 परिवारों को लगभग 80 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित

मंत्री खुड्डियां ने कहा कि हर वर्ष घग्गर नदी के कारण किसानों की फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार भी पटियाला, रोपड़, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित 227 परिवारों को लगभग 80 लाख रुपये की मुआवजा राशि वितरित की गई है। किसानों को मुआवजा लगभग 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मंडी बोर्ड की नई इमारत का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह भवन 1.86 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों और मंडी से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

किसान मिलनी के दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें भी सरकार के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया।

ये भी पढ़ें – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मई में रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button