Punjabराज्य

पंजाब में 45 हजार किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण और नवीनीकरण, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दिए निर्देश

Punjab News : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भवन में आयोजित बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जाय लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर यातायात नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं. बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों एवं लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की क्षेत्र एवं मंडल-वार स्थिति का मूल्यांकन किया.

सड़कों का निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश

निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून सीजन के दौरान विभाग के अधीन आने वाली सड़कों का निरंतर निरीक्षण करके आवागमन निर्विघ्न जारी रखा जाए. मानसून मौसम में जब लुक के कार्य नहीं चल सकते, डब्ल्यू.बी.एम. सड़कों की रोलिंग करके वर्षा के बाद लुक के कार्यों के लिए तैयार करने की भी सीख दी गई, उन्होंने विभाग के अधिकारियों को प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी कार्य समय-सीमा से न चूके.

अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने के निर्देश

गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की नीति के बारे में अवगत कराया ताकि जनता का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो, उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जाँच और निरीक्षण किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से बनाए रखा जा सके, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण पर आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मापदंडों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें.

कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फंडों से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो. लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही कार्यों की प्रगति की पुनः समीक्षा करेंगे. इस बैठक में विशेष सचिव हरगुणजीत कौर, संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, चीफ इंजीनियर अनिल गुप्ता, अरशदीप सिंह, तथा सुपरिटेंडिंग इंजीनियरों सहित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शामिल थे.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 10 की मौतें, 150 से अधिक गाड़ियां बहीं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button