Delhi Protest : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के चलते कम से कम 16 मेट्रों स्टेशनों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी ने मंगलवार को सर्विस अपडेट जारी कर जानकारी X पर साझा की। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के भीतर और चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सीजेपी की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
सर्विस अपडेट
नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी
राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
ये भी पढ़ें- SC छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! 15 अगस्त से पहले कर लें ये काम, वरना अटक सकती है स्कॉलरशिप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









