Punjab

बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी- मोहिंदर भगत

Punjab Farmers : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बागवानी को लाभदायक व्यवसाय बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

बागवानी मंत्री को दी विषयों की विस्तृत जानकारी

समीक्षा बैठक के दौरान बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव लतीफ अहमद तथा निदेशक मनीष कुमार ने विभाग के प्रशासनिक मामलों, बजट, किसान हितैषी सब्सिडी योजनाओं, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी बागवानी मंत्री को दी।

सरकारी योजनाओं के प्रति हों जागरूक

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बागवानी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय स्तर पर किसानों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करें ताकि वे सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक हों और अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़ें- Punjab Education : पहली से 12वीं तक AI बनेगा मुख्य विषय, 31.5 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button