Punjab

SIR-2026 में बड़ा रिकॉर्ड, बाघापुराना बना 100% डिजिटलीकरण करने वाला पंजाब का पांचवां विधानसभा क्षेत्र

SIR 2026 : पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत चल रहे घर-घर गणना चरण के दौरान निर्धारित समय से पहले गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा करने पर जिला मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अमले को बधाई दी। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने वाला बाघापुराना राज्य का पांचवां विधानसभा क्षेत्र बन गया है।

मिशन मोड में कार्य करने की दक्षता

जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए मित्रा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और मिशन मोड में कार्य करने की दक्षता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के सभी जिले निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लेंगे।

शीघ्र अपने प्रपत्र जमा कराएं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब के उन मतदाताओं से भी अपील की, जिन्होंने अभी तक अपने गणना प्रपत्र अपने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के पास जमा नहीं कराए हैं, वे शीघ्र अपने प्रपत्र जमा कराएं, ताकि प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें- पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड का ऐलान, 22 जुलाई से शुरू आवेदन, परिवारों के लिए बड़ी राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button