Haryana Honeytrap Case : हार्डवेयर और ट्रक स्पेयर पार्ट्स कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑफिस में अकाउंट के काम के लिए रखा
सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह रोहतक रोड पर हार्डवेयर और ट्रक स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। उसके यहां गांव घिमाना का एक युवक काम करता है। इसी युवक के कहने पर उसने निशा नाम की महिला को अपने ऑफिस में अकाउंट का काम संभालने के लिए रखा था।
पैसे वापस मांगे तो झूठे केस की धमकी
शिकायत के अनुसार, शुरुआत में महिला का व्यवहार सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसने धीरे-धीरे युवक को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया और अलग-अलग बहानों से पैसे मांगने लगी। इस दौरान उससे करीब दो लाख रुपये वसूल लिए गए। जब कारोबारी ने पैसे वापस मांगे तो महिला ने झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी।
कारोबारी से तीन लाख रुपये की मांग
आरोप है कि इसके बाद निशा की ननद मनजीत और एक अन्य महिला भी इस पूरे मामले में शामिल हो गईं। 20 जून को तीनों महिलाओं ने कारोबारी से तीन लाख रुपये की मांग की, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया।
दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी
इसके बाद 24 जून को निशा ने कारोबारी के साथी को एक नए स्थान पर बुलाया, जहां वह अपने कर्मचारी के साथ पहुंचा। आरोप है कि वहां निशा और एक अन्य महिला कार में बैठ गईं और 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर दोनों ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी फोन में कर ली गई।
सीआरएसयू चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन महिलाओं के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- E20 बनाम आम जनता: माइलेज 30% तक कम होने का दावा, आखिर क्या है माजरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









