ऑटो

दिल्ली EV पॉलिसी से Tata Sierra EV की कीमत में राहत, जानें नई ऑन-रोड प्राइस

Tata Sierra EV : इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tata Sierra EV को बाजार में उतार दिया है. खास बात यह है कि दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी 2026 के चलते अब 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी. इस फैसले का सीधा फायदा नई टाटा सिएरा ईवी खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा.

Tata Sierra EV को 18.79 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसे अलग-अलग वेरिएंट और बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू की जाएगी. दिल्ली में खरीदारी करने पर ग्राहक टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज से राहत पा सकेंगे.

दिल्ली में इतनी होगी ऑन-रोड कीमत

टाटा सिएरा के Pure 63 RWD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है. दिल्ली में इस मॉडल पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी. हालांकि इंश्योरेंस के लिए करीब 78 हजार रुपये और दूसरे चार्जेस के लिए 18,790 रुपये देने होंगे. इसके बाद इसकी कुल ऑन-रोड कीमत करीब 19.75 लाख रुपये हो जाएगी.

बैटरी और चार्जिंग में दमदार

Sierra EV में 63kWh और 75kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं. 63kWh बैटरी वाला मॉडल फुल चार्ज पर 535 किलोमीटर तक चल सकता है, जबकि 75kWh बैटरी वाला मॉडल 665 किलोमीटर तक की रेंज देता है. इसमें 120kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. 15 मिनट की चार्जिंग में करीब 263 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है.

फीचर्स और परफॉर्मेंस में आगे

टॉप QWD वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जिससे बेहतर ग्रिप और तेज एक्सेलरेशन मिलता है. कंपनी के अनुसार यह मॉडल 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 5.8 सेकंड में पकड़ सकता है. इसमें टेरेन मोड, Boost Mode, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, 540-डिग्री कैमरा और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 30 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन, पानी आंदोलन पर छिड़ा बवाल, सरकार इन एक्शन मोड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button