DU Admission 2026 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ECA (Extra Curricular Activities) और स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन की प्रक्रिया की जानकारी जारी कर दी है। इस कोटे के तहत छात्रों को उनकी खेलकूद और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उपलब्धियों के आधार पर दाखिले का अवसर मिलता है।
डीयू में कुल सीटों का लगभग 5% हिस्सा ECA और स्पोर्ट्स कोटे के लिए आरक्षित होता है। इस बार करीब 65 कॉलेजों में लगभग 1370 सीटों पर इस कोटे के तहत एडमिशन दिया जाएगा।
अधिकतम 5 प्रमाण पत्र करने होंगे अपलोड
ECA कोटे के तहत 14 अलग-अलग कैटेगरी में दाखिला होगा, जिनमें डांस, म्यूजिक, थिएटर, डिबेट, क्रिएटिव राइटिंग, फाइन आर्ट्स, योग, क्विज, डिजिटल मीडिया, एनसीसी और एनएसएस जैसी गतिविधियां शामिल हैं। आवेदन करने वाले छात्रों को पिछले 3 वर्षों (1 मई 2023 से 30 अप्रैल 2026) के अधिकतम 5 प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। इसके आधार पर ट्रायल्स के लिए चयन किया जाएगा।
ट्रायल्स के आधार पर संयुक्त मेरिट…
आवेदन प्रक्रिया कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के जरिए admission.uod.ac.in पर पूरी की जाएगी। फॉर्म भरते समय छात्रों को ECA या स्पोर्ट्स कोटे का विकल्प चुनना होगा। केवल वही उम्मीदवार ट्रायल्स के लिए बुलाए जाएंगे जिन्होंने सही तरीके से आवेदन किया होगा। ECA कोटे में CUET स्कोर के साथ-साथ सर्टिफिकेट और ट्रायल्स के आधार पर संयुक्त मेरिट तैयार की जाएगी। इसमें CUET का वेटेज 25% और सर्टिफिकेट व ट्रायल्स का 75% रखा गया है।
स्पोर्ट्स कोटे में भी अलग व्यवस्था है, जहां बेसबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, शूटिंग, तैराकी समेत 28 खेल शामिल हैं। यहां चयन CUET और परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 50% वेटेज CUET और 50% वेटेज खेल प्रदर्शन का होगा।
प्रमुख कॉलेजों में सीटें इस प्रकार हैं
स्पोर्ट्स कैटेगरी में 30% अंक सर्टिफिकेट और 20% फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर तय होंगे। ट्रायल्स जुलाई के अंत तक शुरू होने की संभावना है। कुछ प्रमुख कॉलेजों में सीटें इस प्रकार हैं— शिवाजी कॉलेज में 45, दयाल सिंह कॉलेज में 41, रामजस कॉलेज और वेंकटेश्वर कॉलेज में 34 व स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में 34 सीटें निर्धारित की गई हैं।
इस बार ECA कैटेगरी में क्लासिकल डांस, थिएटर और म्यूजिक जैसी गतिविधियों को अधिक सीटें मिली हैं, जबकि वेस्टर्न म्यूजिक में सबसे कम सीटें निर्धारित की गई हैं।
ये भी पढ़ें- E20 बनाम आम जनता: माइलेज 30% तक कम होने का दावा, आखिर क्या है माजरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









