Delhi NCR

संसद के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, साधु बने पप्पू यादव ने मांगा चंदा, राहुल गांधी ने चढ़ाया चढ़ावा

Pappu Yadav Protest : संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष का प्रदर्शन लगातार जारी है. विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने विरोध दर्ज कराने के लिए साधु का भेष धारण किया और हाथ में दानपेटी लेकर संसद पहुंचे. वह भगवा वस्त्रों में नजर आए और सांकेतिक रूप से राम मंदिर में कथित घोटाले को लेकर अपना विरोध जताया. इस दौरान उन्होंने दानपेटी के माध्यम से प्रदर्शन किया.

राहुल गांधी ने भी लिया हिस्सा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी दानपेटी में चढ़ावा चढ़ाकर इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. विपक्ष के अन्य सांसद भी मौके पर मौजूद रहे और नारेबाजी करते दिखाई दिए. इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है.

विपक्ष राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है. इसी मांग को लेकर शुक्रवार को संसद के बाहर यह सांकेतिक प्रदर्शन किया गया.

पेपर लीक बिल दोनों सदनों से पास

इस बीच, एंटी पेपर लीक बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है. अब इसे कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है.

बता दें कि संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन केवल राम मंदिर के मुद्दे तक सीमित नहीं है. विपक्षी सांसद लगातार दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बैनर लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं. सांसदों ने “आज अमित शाह संसद से गायब क्यों?” लिखे बैनर के साथ प्रदर्शन किया और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ कथित कार्रवाई के मुद्दे पर उनका इस्तीफा मांगा.

ये भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, लेकिन कप्तानी का ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button