ऑटो

Land Rover क्लासिक ने पेश किया खास एडिशन डिफेंडर V8, बदलने वाला रंग बना आकर्षण का केंद्र

Land Rover Classic : लैंड रोवर की क्लासिक यूनिट लैंड रोवर क्लासिक ने अपनी आइकॉनिक एसयूवी का एक बेहद खास और सीमित एडिशन पेश किया है। यह कलेक्शन क्लासिक डिफेंडर वी8 पर आधारित है, जिसे एक ही ग्राहक की विशेष मांग पर चार अलग-अलग बॉडी स्टाइल में तैयार किया गया है। इसमें डिफेंडर 90 स्टेशन वैगन, 90 सॉफ्ट टॉप, 110 स्टेशन वैगन और पहली बार 110 डबल कैब पिकअप शामिल है।

स्पेक्ट्रल ग्रीन पेंट बना सबसे बड़ी खासियत

इस पूरी सीरीज का सबसे आकर्षक पहलू इसका स्पेशल पेंट है, जिसे स्पेक्ट्रल ग्रीन नाम दिया गया है। यह एक ऐसा फिनिश है जो रोशनी और देखने के एंगल के हिसाब से अपना रंग बदलता रहता है। कभी यह हरे रंग में दिखाई देता है, तो कभी बैंगनी और सुनहरे शेड्स में बदल जाता है।

कंपनी के मुताबिक इस खास फिनिश को तैयार करने और परफेक्ट बनाने में हर वाहन पर लगभग 400 घंटे तक की लैब वर्किंग की गई है। यही थीम कार के 18-इंच अलॉय व्हील्स और डैशबोर्ड पर भी देखने को मिलती है।

लग्जरी इंटीरियर और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का मेल

गाड़ी के इंटीरियर को प्रीमियम वनीला लेदर सीटों से तैयार किया गया है, जिन पर हरे रंग की स्टिचिंग दी गई है। फ्लोरिंग के लिए सुपरवूल कारपेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे केबिन को लग्जरी फील मिलता है।

क्लासिक डिजाइन के बावजूद इसमें आधुनिक फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करता है। इसके अलावा रियर कैमरा और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी शामिल है।

दमदार 5.0-लीटर V8 इंजन

क्लासिक लुक के पीछे यह SUV पूरी तरह मॉडर्न परफॉर्मेंस मशीन है। इसमें 5.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 405 PS की पावर और 515 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके साथ 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। तेज रफ्तार और भारी परफॉर्मेंस को संभालने के लिए इसके सस्पेंशन, स्प्रिंग्स और ब्रेक सिस्टम को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है। इसमें अब 4-पिस्टन डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी सुनिश्चित करते हैं।

हाथों से तैयार होने वाली एक्सक्लूसिव SUV

यह कोई आम प्रोडक्शन कार नहीं है। इसे केवल ऑर्डर पर हाथों से तैयार किया जाता है। प्रक्रिया के तहत 2012 से 2016 के बीच बनी पुरानी डिफेंडर यूनिट को चुना जाता है। फिर उसे पूरी तरह डिस्मेंटल कर नए सिरे से रीबिल्ड किया जाता है, जिसमें आधुनिक तकनीक, नया इंजन और लेटेस्ट फीचर्स शामिल किए जाते हैं।

कंपनी इस एक्सक्लूसिव मॉडल के साथ एक साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी भी देती है, जिससे यह और भी प्रीमियम और भरोसेमंद बन जाती है।

ये भी पढ़ें- भारत बनाम आयरलैंड T20, जानिए कब और कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button