टेक

नया WhatsApp फीचर लॉन्च! यूजरनेम से छिपेगा आपका मोबाइल नंबर, इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp Update : व्हाट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया यूजरनेम फीचर रोल आउट करना शुरू किया है। यह फीचर प्राइवेसी को और मजबूत बनाता है, जिसके तहत यूजर्स अब बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए चैटिंग और कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स को अपनी पसंद का यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प भी दिया है, जिसे बाद में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यूजरनेम कैसे सेट या रिजर्व करें

अगर आपने अभी तक अपना यूजरनेम रिजर्व नहीं किया है, तो इसे कुछ आसान स्टेप्स में किया जा सकता है

सबसे पहले व्हाट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें
ऐप की Settings में जाएं
Account सेक्शन पर टैप करें
यहां आपको Username का विकल्प दिखाई देगा
अपनी पसंद का यूजरनेम चुनकर उसे रिजर्व कर लें

यूजरनेम कैसे बदलें

अगर आपने कोई ऐसा यूजरनेम चुन लिया है जिसे आप आगे इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो उसे बदला या हटाया भी जा सकता है

WhatsApp की Settings में जाकर Username सेक्शन खोलें
वहां दिए गए Edit विकल्प पर टैप करें
आप मौजूदा यूजरनेम को बदल या डिलीट कर सकते हैं
इसके बाद नया यूजरनेम फिर से रिजर्व किया जा सकता है
यूजरनेम बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें

व्हाट्सऐप यूजरनेम चुनते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। यूजर ऐसे यूजरनेम नहीं चुन सकते जो पहले से किसी दूसरे अकाउंट से जुड़े हों, खासकर इंस्टाग्राम पर। अगर आप अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम ही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए दोनों अकाउंट्स को लिंक करना होगा।

यदि मनपसंद यूजरनेम उपलब्ध नहीं है, तो उसमें नंबर, अतिरिक्त अक्षर या स्पेशल कैरेक्टर जोड़कर उसे बनाया जा सकता है।

प्राइवेसी में बड़ा बदलाव

यह नया फीचर खासतौर पर प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। इसके लागू होने के बाद ग्रुप चैट्स में आपका मोबाइल नंबर अन्य यूजर्स को दिखाई नहीं देगा। केवल वही लोग आपका नंबर देख पाएंगे जिनके पास पहले से आपका संपर्क नंबर सेव है। वहीं, पहली बार संपर्क करने वाले यूजर्स को भी आपका नंबर नहीं दिखेगा।

ये भी पढ़ें- अब घर बैठे कैंसिल करें रेलवे काउंटर टिकट, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस, लाइन में लगने का झंझट खत्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button