मौसम

देशभर में मानसून का रौद्र रुप, लैंडस्लाइड के चलते चार धाम यात्रा रोकी गई, छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की मौत

Monsoon 2026 : देशभर में मानसून का रौद्र रुप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरना, लैंडस्लाइड, बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिसके चलते 2 दिन के लिए चार धाम यात्रा रोक दी गई है। चंपावत, बागेश्वर और टिहरी में 12वीं तक के स्कूल-आंगनवाड़ी में छुट्टी कर दी गई है।

मेट्रो स्टेशनों और सड़कों पर भरा पानी

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को तेज बारिश दर्ज की गई। IMD के मुताबिक, चार मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। मेट्रो स्टेशनों और सड़कों पर पानी भर गया, जबकि 36 पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली में वाटरलॉगिंग से जुड़ी 136 शिकायतें भी दर्ज की गईं।

निर्धारित परीक्षाएं तय समय पर आयोजित

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन सब-डिवीजन में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बुधवार को सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं तय समय पर आयोजित की जाएंगी।

भारत में भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, देश में दो प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश, जबकि पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।

बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय होने के चलते भारी बारिश का दौर जारी है। राजस्थान के धौलपुर में तेज बारिश के कारण बाजारों में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं गुजरात में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के चलते टाटा मोटर्स के साणंद प्लांट समेत आसपास की कई सप्लायर यूनिट्स को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

छत्तीसगढ़ में 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

सुरक्षा को देखते हुए उठाया कदम

मौसम विभाग ने हिमाचल के कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है और सभी शिक्षण संस्थानों को आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरां ते वार का 189वां दिन, पंजाब पुलिस ने 593 स्थानों पर छापेमारी कर 366 लोगों को किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button