Uttar Pradesh : जनपद मुरादाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न जनपदों, जोन, कमिश्नरेट और पीएसी जोन की टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी पीएसी जोन के साथ-साथ रेडियो जोन की टीमों के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

इसी प्रतियोगिता में उप निरीक्षक वरुण पंवार, कमिश्नरेट आगरा और उनके पार्टनर हेड कांस्टेबल कदीम अली, जनपद झांसी, कानपुर जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों का शानदार तालमेल
दोनों खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग का गौरव बढ़ा है। जनपद मुरादाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए पुलिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल प्रदर्शन से प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- E20 Fuel पर छिड़ा बवाल, बड़े आंदोलन की तैयारी में टैक्सी यूनियन, 4 अगस्त को संसद घेरने की तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









