Delhi NCRराज्य

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, कई इलाकों के लिए IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi NCR Rain : दिल्ली-NCR में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया और कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई.

बारिश के साथ कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलीं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, वेस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली और न्यू दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पहले ही सुबह और दोपहर के दौरान राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी. IMD के अनुसार, एनसीआर के नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में भी तेज बारिश हुई है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति झोंकों के दौरान बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button