Other States

बेंगलुरु में तालाब से 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा था मैसेज

Bengaluru News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के सदाशिव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्तिथ सैंकी तालाब से एक 20 वर्षीय छात्रा का शव बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान चिक्कबानवारा की रहने वाली तेजू के रूप में हुई है. इस घटना को लेकर पुलिस को आत्महत्या का शक है. आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है.

बेंगलुरु में तालाब से छात्रा का शव मिलने के बाद पुलिस की आरम्भिक जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्रा तेजू ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को एक मैसेज भेज कर खुदकुशी की बात कही थी, साथ ही घटना से पहले उसने अपनी मां को भी मैसेज भेजा था. CCTV फुटेज की जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि वो तालाब तक अकेले ही पहुंची थी. तालाब के गार्ड ने शव देखने का बाद पुलिस को फोन करके सूचना दी.

शव की पहचान तेजू के रूप में हुई

जानकारी के मुताबिक, तेजू कल शाम अपने घर से मां को बिना बताए निकल गयी थी जिसके बाद परिवार वाले उसे रात भर ढूढंते रहे. पुलिस ने भी इस काम में उनकी मदद की और जैसे ही आज सुबह तेजू का शव मिला पुलिस ने उसकी पहचान कर ली. जांच में ये बात भी सामने आई है कि तेजू के माता-पिता कुछ समय से साथ में नहीं रह रहे थे. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button