Delhi NCRराज्य

दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना, 50 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के लोगों को सोमवार (6 जुलाई) को मौसम राहत देने वाला साबित हो सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज शहर में सुबह और शाम दोनों समय बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लगातार बनी उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

IMD के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

इससे पहले रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. हालांकि इसके बावजूद राजधानी में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था. सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री, लोधी रोड में 37.0 डिग्री और पालम में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

गर्मी से राहत की उम्मीद

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. इस अवधि में अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गई.

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button