Mumbai Rain : महाराष्ट्र में मानसून एक्टिव मोड में है, महानगर में चार जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मुंबई में बीते 24 घंटे में 172mm बारिश हुई है। मुंबई, पालघर, रायगढ़ और ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने गुरुवार को करीब 15 फीट ऊंची लहरें उठने सभांवना जताई है। जिसके बाद लोगों को समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।
दिल्ली-राजस्थान में देरी से मानसून
मानसून ने गुरुवार को राजस्थान में लगभग 7 दिन और दिल्ली में करीब 5 दिन की देरी से दस्तक दी। राजधानी दिल्ली में सुबह से लगातार तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीं राजस्थान के जयपुर, दौसा सहित 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम का असर दिखा, जहां बुधवार को 7 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। इंदौर में बारिश के कारण एक कार नाले में बह गई, जबकि सीहोर में तेज बहाव में कई बाइकें बहने की घटनाएं सामने आईं। उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
आकाशीय बिजली गिरने से 8 की मौत
इधर, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से कुल 8 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भारी बारिश के चलते वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी भर गया।
50 से 60 KM/h की रफ्तार से तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। बिहार में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव बनी रह सकती है।
सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश
4 जुलाई को आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है। कर्नाटक, गोवा और तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती क्षेत्र में लगातार पांचवें दिन भी हीटवेव का असर जारी रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, तेहरान में होगा अंतिम संस्कार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








