Punjab News : प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 167वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों द्वारा पहचाने गए और मैप किए गए 840 स्थानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयाँ कर रही हैं.
पुलिस टीमों की कार्रवाई लगातार जारी
167वें दिन, पुलिस टीमों ने 564 व्यक्तियों को 12 हथियारों सहित गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 44,666 हो गई है.
इसके अलावा, 296 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 20 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.
492वें दिन 152 नशा तस्कर गिरफ्तार
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरूद्ध’ को 492वें दिन भी जारी रखते हुए, 152 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 15.6 किलोग्राम हेरोइन, 499 नशीली गोलियाँ और 5350 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. इसके साथ, मात्र 492 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 72,175 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने पाँच व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









