विदेश

School Building Collapse : पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 29 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

School Building Collapse : पाकिस्तान के पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 20 छात्र और एक महिला शिक्षक शामिल हैं। घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में आपातकाल घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

School Building Collapse : पाकिस्तान के पेशावर में प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से 29 लोगों की मौत और 40 से अधिक लोग घायल हैं। यह हादसा दीर कॉलोनी इलाके में हुआ। मरने वालों में 20 स्टूडेंट और एक महिला टीचर है। बच्चों की उम्र 12-13 या उससे कम है। अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में आपातकाल घोषित किया गया। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पीएम शहबाज शरीफ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना करते हुए लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इसे बेहद दुखद घटना बताया और घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

घटिया सामग्री के इस्तेमाल हो सकती है वजह

गवर्नर ने स्कूल की छत गिरने की घटना पर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है। उन्होंने हादसे के कारणों की जांच कर वास्तविक वजह का पता लगाने को कहा है। पाकिस्तान में इमारतों और छतों के ढहने की घटनाओं के पीछे अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल जैसी वजहें सामने आती हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, मेट्रो पाबंदियों पर भी घिरा प्रशासन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button