LPG Gas Cylinder Price : बुधवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. पूरे जुलाई महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं, 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी. इसके बाद से घरेलू उपभोक्ता भी रसोई गैस की कीमतों में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं.
इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से ऊर्जा आपूर्ति सामान्य होने लगी है. इसके मद्देनजर केंद्र सरकार ने मार्च में लागू किए गए ‘इमरजेंसी नेचुरल गैस एलोकेशन’ आदेश को वापस ले लिया है.
सरकार के इस फैसले से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत या उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. कमर्शियल और बल्क एलपीजी पर लगी पाबंदियां हटने के बाद होटल, रेस्तरां और फैक्ट्रियों को गैस की आपूर्ति पहले की तरह सुचारु रूप से मिल सकेगी.
मार्च में क्यों लगाई गई थीं पाबंदियां?
सरकार ने 9 मार्च को Essential Commodities Act के तहत इमरजेंसी आदेश लागू किया था. उस समय पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण Strait of Hormuz से होकर आने वाली LNG सप्लाई प्रभावित हुई थी. वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों ने समुद्री मार्ग में जोखिम को देखते हुए ‘फोर्स मेज्योर’ घोषित कर दिया था, जिससे भारत में प्राकृतिक गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई.
इसी स्थिति को देखते हुए मार्च 2026 में सरकार ने कमर्शियल गैस की सप्लाई पर पाबंदियां लगाई थीं, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे. अब सप्लाई सामान्य होने के बाद सरकार ने ये प्रतिबंध वापस ले लिए हैं.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में उतरेगी Team India, हारते ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर बड़ा सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप







