बिज़नेस

SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें

Stock Market : सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और कैश लॉजिस्टिक्स सेवा देने वाली कंपनी SIS ने अपने शेयरधारकों के लिए करीब 120 करोड़ रुपये तक के बायबैक प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अगस्त 2017 में लिस्टिंग के बाद यह कंपनी का पांचवां बायबैक होगा।

संख्या वास्तविक टेंडर प्राइस पर निर्भर

कंपनी ने बायबैक के लिए अधिकतम कीमत 478.50 रुपये प्रति शेयर तय की है। मंगलवार को कंपनी का शेयर 4.76% गिरकर 415.55 रुपये पर बंद हुआ, यानी प्रस्तावित बायबैक प्राइस मौजूदा बाजार भाव से लगभग 15% अधिक है। अनुमान के मुताबिक, इस बायबैक के तहत कंपनी करीब 25 लाख शेयर तक वापस खरीद सकती है, हालांकि अंतिम संख्या वास्तविक टेंडर प्राइस पर निर्भर करेगी।

SIS चार बायबैक और डिविडेंड

इस नए प्रस्ताव को जोड़ने के बाद कंपनी द्वारा बायबैक और डिविडेंड के जरिए शेयरधारकों को लौटाई गई कुल राशि लगभग 720 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इससे पहले SIS चार बायबैक और डिविडेंड के माध्यम से करीब 600 करोड़ रुपये पहले ही निवेशकों को लौटा चुकी है।

कंपनी के पिछले चार बायबैक में लगभग 86 लाख शेयरों की पुनर्खरीद हुई थी। नए प्रस्ताव के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1.11 करोड़ शेयरों से अधिक हो सकता है।

रिटर्न ऑन कैपिटल में सुधार

ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज किशोर सिन्हा ने कहा कि कंपनी लगातार सरप्लस कैपिटल को शेयरधारकों तक पहुंचाने के विकल्पों पर काम कर रही है। उनका मानना है कि यह बायबैक भी प्रति शेयर आय और रिटर्न ऑन कैपिटल में सुधार करने में मदद करेगा।

मंजूरी और नियामकीय स्वीकृति

बायबैक की अंतिम प्रक्रिया, समयसीमा और शर्तें बोर्ड, शेयरधारकों की मंजूरी और नियामकीय स्वीकृति के बाद सेबी के नियमों के अनुसार तय की जाएंगी।

Disclaimer : यह विश्लेषण विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें, क्योंकि शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है।

ये भी पढ़ें- विकास के नए कीर्तिमान, सीएम योगी ने यूपी को 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5,551 परियोजनाओं की सौगात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button