बिज़नेस

कच्चे तेल का दाम 13% तक बढ़ा, क्या पेट्रोल और डीजल भी हुआ महंगा? चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today : आज रविवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. इसकी वजह से देशभर में ईंधन की कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में आखिरी बार मई महीने में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है. पिछले सप्ताह क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. एक बार फिर कच्चा तेल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. यदि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नहीं आती है, तो घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है.

इन शहरों में 110 रुपये के पार बिक रहा पेट्रोल

बेंगलुरु – 111.37
हैदराबाद – 115.69
जयपुर – 113.32
कोलकाता – 113.48
मुंबई – 111.21
पुणे – 112.02
तिरुअनंतपुरम – 115.49
पटना – 113.37

दिल्ली से लखनऊ तक पेट्रोल के ताजा रेट

दिल्ली – 102.12
चेन्नई – 108.96
गुरुग्राम – 102.97
नोएडा – 101.89
भुवनेश्वर – 108.97
चंडीगढ़ – 101.54
लखनऊ – 101.89


मई में चार बार बढ़े थे दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने युद्ध शुरू होने के बाद 76 दिनों तक घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था. इसके बाद 15 मई से 30 मई के बीच चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई.

इन चार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए थे. उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं, जिससे तेल कंपनियों पर भारी दबाव पड़ा था.

क्या फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button