Delhi NCRमौसम

दिल्ली-NCR में आज बरस सकते हैं बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Weather : दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और उमस के दौर के बाद अब न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत महसूस होने लगी है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश और उमस भरे मौसम की संभावना जताते हुए रविवार (19 जुलाई) के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं. सुबह 6 बजे के आसपास 76 प्रतिशत आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) दर्ज की गई, जबकि बारिश की संभावना 6 प्रतिशत रही. इस दौरान हवाएं 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं.

तापमान में आई मामूली गिरावट

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. हालांकि, यह पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और पिछले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री कम रहा.

दोपहर में बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दोपहर करीब 3 बजे 25 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान मौसम में 65 प्रतिशत नमी रहने का अनुमान है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार और रविवार दोनों दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button