विदेश

जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर की एयरस्ट्राइक

America Iran Conflict : अमेरिका- ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे (ईस्टर्न टाइम) राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए. इन हमलों का मकसद होर्मुज क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा पैदा करने वाली ईरानी क्षमताओं को कमजोर करना और जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले का जवाब देना बताया गया है.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका अपने हमले जारी रखता है तो उसे “ऐसा सबक मिलेगा जिसे वह कभी नहीं भूलेगा,” उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर वाले किसी भी समझौते की अब कोई वैधता नहीं रह गई है.

लगातार सातवीं रात अमेरिकी कार्रवाई

अमेरिकी सेना के मुताबिक शनिवार को उसने ईरान में निगरानी केंद्रों, सैन्य लॉजिस्टिक्स ढांचे, भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया. यह लगातार सातवीं रात है जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है.

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने कुवैत, इराक, बहरीन, जॉर्डन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. सबसे अधिक नुकसान कुवैत में होने की जानकारी सामने आई है, जहां एक समुद्री जल शोधन संयंत्र और एक तेल सुविधा को नुकसान पहुंचने की खबर है.

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

इन घटनाओं के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के कारण क्षेत्र में कूटनीतिक समाधान की संभावनाएं फिलहाल कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 8 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button