Punjab News : प्रदेश में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 178वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 580 स्थानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस निदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं.
8 फरार अपराधी भी गिरफ्तार
178वें दिन पुलिस टीमों ने 7 हथियारों सहित 309 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियाँ 49,912 हो गईं. इसके अलावा 241 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 8 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं.
118 नशीली गोलियाँ बरामद
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपने अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध को 503वें दिन भी जारी रखते हुए, 64 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1.6 किलो हेरोइन, 118 नशीली गोलियाँ और 3.79 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही केवल 503 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 73,815 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने 7 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









