Delhi NCR

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने हटाया, जंतर-मंतर से ले गई अस्पताल

Sonam Wangchuk Hunger Strike : दिल्ली पुलिस ने शनिवार (18 जुलाई) सुबह जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया. पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई है. सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे थे.

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया है. अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में रखा.

सीजेपी प्रवक्ता ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को उनकी ठहरने की जगह पर रोक लिया है, उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से हटाया जा रहा है और छात्रों को भी वहां से हटने के लिए कहा गया है. सौरभ दास ने छात्रों पर लाठीचार्ज का भी आरोप लगाया है.

संसद मार्च का किया गया था ऐलान

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया था. हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटा दिया.

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की. इससे पहले हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक की रोजाना क्लिनिकल हेल्थ जांच कराने और जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि किसी भी नागरिक का जीवन सर्वोपरि है.


ये भी पढ़ें- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button