
Sonam Wangchuk Hunger Strike : नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन लगातार जारी है। वह पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लंबे समय तक अनशन के चलते उनकी सेहत प्रभावित हुई है और शरीर में कमजोरी आई है, लेकिन उन्होंने आंदोलन जारी रखने का फैसला दोहराया है।
वांगचुक ने लोगों से की ये अपील
सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन स्थल से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह 20 जुलाई तक अपना अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय कराना है और इस मुद्दे पर सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। वांगचुक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 20 जुलाई को संसद तक निकाले जाने वाले मार्च में बड़ी संख्या में शामिल हों और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएं।
भूत बनकर वापस आऊंगा – वांगचुक
समर्थकों को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि शरीर से वह कमजोर जरूर हुए हैं, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई के कार्यक्रम के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। वांगचुक ने हल्के अंदाज में यह भी कहा कि अगर 20 जुलाई का प्रदर्शन सफल नहीं हुआ तो वह “भूत बनकर वापस आएंगे”। उनकी इस बात पर प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं।
संसद मार्च में शामिल होने की अपील
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 28वें दिन में पहुंच गया है। वांगचुक ने लोगों से अपील की है कि वे 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में हिस्सा लें और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सामने रखें।
ये भी पढ़ें – सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को दिए ये निर्देश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









