धर्मवायरल

पाकिस्तान के कराची में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ‘जय जगन्नाथ’

Karachi Jagannath Rath Yatra : पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में आज भी हिंदू समुदाय अपने धार्मिक त्योहारों और परंपराओं को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता है। समय-समय पर पाकिस्तान में होली, दिवाली, नवरात्रि और अन्य हिंदू त्योहारों के आयोजन के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।

इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के कराची से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब भारत के ओडिशा स्थित पुरी समेत कई जगहों पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है।

‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरे कृष्ण’ के जयकारे

वायरल वीडियो में कराची की सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को रस्सियों से खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ ‘जय जगन्नाथ’ और ‘हरे कृष्ण’ के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।

VIDEO देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/Da0Q37RIRl3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

रथ को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया

वीडियो में देखा जा सकता है कि रथ को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। यात्रा से पहले मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। इसके बाद तीनों देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को भव्य रथ पर विराजमान किया गया और यात्रा शुरू हुई।

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने साझा किया वीडियो

इस रथ यात्रा के कई वीडियो पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर प्रीतम देवरिया ने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, “पाकिस्तान के कराची में जगन्नाथ रथ यात्रा।” वीडियो में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक कपड़ों में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं।

पूरे मार्ग पर की गई थी सुरक्षा व्यवस्था

बताया जा रहा है कि यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कराची में हिंदू समुदाय द्वारा श्रद्धा के साथ रथ यात्रा निकालने की सराहना की। कमेंट सेक्शन में कई लोग ‘जय जगन्नाथ’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार, जांच में कई खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button