Madhya Pradeshराज्यवायरल

लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए रोकी ट्रेन? रेलवे ने बताया वायरल वीडियो का सच

Loco Pilot Viral Video : इंदौर के राऊ-रंगवासा रेलवे ब्रिज के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक लोको पायलट ने समोसे खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे. मामला बढ़ने पर रेलवे ने इसकी जांच कराई और इसके बाद अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया.

यह मामला इंदौर-महू के बीच चलने वाली DEMU ट्रेन से जुड़ा बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को इंदौर के राऊ स्थित रंगवासा रोड क्षेत्र का बताया गया. वीडियो को लेकर दावा किया गया कि लोको पायलट ट्रेन रोककर सड़क किनारे दुकान तक गया और उसके वापस आने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी.

वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू की. जांच पूरी होने के बाद रेलवे ने इस वायरल वीडियो को लेकर अपना पक्ष सार्वजनिक किया और पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया.

जांच की बात पहले ही कही थी

रेलवे की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी होने से पहले पब्लिक रिलेशन ऑफिसर मुकेश कुमार ने बताया था कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में है और इसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है, उन्होंने कहा था कि पूरे मामले की जांच की जाएगी. यदि जांच में यह साबित होता कि लोको पायलट ने बिना किसी सिग्नल या परिचालन संबंधी आवश्यकता के ट्रेन रोकी और निजी काम के लिए केबिन से बाहर गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- दुनिया में फिर बढ़ा भारत का मान, PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button