Biharराज्य

RJD को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर उपचुनाव से पहले बढ़ी हलचल

Mrityunjay Tiwari : बिहार की राजनीति में गुरुवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को सौंपते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा था. उनके इस्तीफे ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है.

मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत में अपने इस्तीफे की पुष्टि की, उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि वह जनता के सेवक हैं और अंतिम समय तक लोगों की सेवा करते रहेंगे. हालांकि, उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

RJD के प्रमुख चेहरों में रहे हैं शामिल

बता दें कि मृत्युंजय तिवारी लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल रहे हैं. पार्टी के कठिन राजनीतिक दौर में भी उन्होंने विभिन्न सार्वजनिक मंचों और मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा. राजनीतिक मुद्दों पर उनकी आक्रामक और प्रभावी शैली ने उन्हें आरजेडी के प्रमुख नेताओं में पहचान दिलाई.

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बढ़ा राजनीतिक महत्व

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उनका इस्तीफा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी के भीतर इस घटनाक्रम को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल में किसी वरिष्ठ नेता का पद छोड़ना विपक्षी दलों को भी राजनीतिक मुद्दा दे सकता है.

अभय कुशवाहा को लेकर भी तेज हुई अटकलें

इसी बीच, औरंगाबाद से आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है. सूत्रों के हवाले से उनके भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संपर्क में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

हालांकि, इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसलिए फिलहाल इसे केवल राजनीतिक चर्चाओं के रूप में ही देखा जा रहा है.

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे के बाद अब सभी की नजर उनके अगले राजनीतिक फैसले पर बनी हुई है. वहीं, आरजेडी नेतृत्व की प्रतिक्रिया और आने वाले दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम बिहार की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- शादी की बारात के लिए बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन या कोच, जानिए रेलवे की FTR सेवा का पूरा तरीका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button