Bihar News : जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. मोतिहारी में आयोजित एक जनसभा के दौरान उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के पहनावे को लेकर मजाकिया टिप्पणी की, जिसका वीडियो और बयान अब चर्चा में है.
बुधवार (15 जुलाई, 2026) को मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के कई गांवों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार के पजामे को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा, “यह जो स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, उनके पजामे का स्टाइल देखिए. इतना ढीला पहना है कि हवा आएगा तो पजामा गायब हो जाएगा.”
ऐसा पहनावा पहले कभी नहीं देखा
तेज प्रताप ने अपने भाषण में यह भी कहा कि वह खुद भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और उन्होंने ऐसा पहनावा पहले कभी नहीं देखा. उनके इस बयान पर सभा में मौजूद लोग भी हंसते नजर आए.
जनसभा के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार से अलग होने के मुद्दे पर भी खुलकर बात की, उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक उस घर में रहे हैं और कई परिस्थितियों का सामना किया है. उनके मुताबिक, इसमें उनके माता-पिता की कोई गलती नहीं है, बल्कि कुछ लोगों की वजह से हालात ऐसे बने, उन्होंने उन लोगों को “जयचंद” बताते हुए युवाओं से सोशल मीडिया से आगे बढ़कर सच्चाई को समझने की अपील की.
बिहार सरकार पर साधा निशाना
इसके अलावा, उन्होंने बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को बदतर स्थिति की ओर धकेला जा रहा है.
आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव अब अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल का नेतृत्व कर रहे हैं. इन दिनों वह लगातार जनसभाओं के जरिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने राजनीतिक अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अमृतसर में हैंड ग्रेनेड और तीन आधुनिक राइफलें बरामद, नाबालिग सहित तीन व्यक्ति काबू
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









