LPG Price Today : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 जुलाई 2026 के लिए एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. इस बार भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में गैस सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा रेट चेक कर लेना बेहतर रहेगा.
दिल्ली- 942 रुपये, नोएडा- 939.50 रुपये, मुंबई- 941.50 रुपये, कोलकाता- 968 रुपये, पटना- 1031.50 रुपये, लखनऊ- 979.50 रुपये, चेन्नई- 957.50 रुपये, चंडीगढ़- 951.50 रुपये, जयपुर- 945.50 रुपये, हरियाणा- 943.50 रुपये और असम- 991 रुपये.
19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
दिल्ली- 2930 रुपये, नोएडा- 2930 रुपये, मुंबई- 2885.50 रुपये, कोलकाता- 3081.50 रुपये, पटना- 3227 रुपये, लखनऊ- 3052.50 रुपये, चेन्नई- 3106 रुपये, चंडीगढ़- 2954.50 रुपये, जयपुर- 2957.50 रुपये, हरियाणा- 2932 रुपये और असम- 3173.50 रुपये.
10 जुलाई को नहीं मिली राहत
आपको बता दें कि ऑयल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हालांकि, जरूरत पड़ने पर महीने के बीच में भी घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडरों के रेट बदले जा सकते हैं. इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले ताजा कीमत जरूर चेक कर लें.
अगर आप अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं, तो इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं. वेबसाइड पर हर शहर के हिसाब से अपडेटेड रेट उपलब्ध हैं. फिलहाल, 10 जुलाई को उपभोक्ताओं को कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप






