बिज़नेस

1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल पर बड़ा फैसला लागू, जानिए क्या बदला और क्या पहले जैसा ही रहेगा

Petrol Diesel Price : 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल को लेकर केंद्र सरकार का नया फैसला लागू हो गया है. सरकार ने ईंधन के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) में संशोधन किया है. हालांकि, देश के आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही औद्योगिक, वाणिज्यिक और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए ईंधन खरीद पर लगाए गए प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं.

वित्त मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक, 1 जुलाई से पेट्रोल के निर्यात पर 4 रुपये प्रति लीटर और डीजल के निर्यात पर 8.5 रुपये प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू रहेगा. वहीं, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर यह शुल्क 7.5 रुपये प्रति लीटर तय किया गया है. यह संशोधित व्यवस्था अगले पखवाड़े तक लागू रहेगी.

निर्यात पर SAED में संशोधन लागू

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में संशोधन किया है. नए आदेश के तहत पेट्रोल पर 4 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 8.5 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 7.5 रुपये प्रति लीटर का शुल्क लागू रहेगा. यह फैसला 1 जुलाई से प्रभावी हो गया है.

घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने साफ किया है कि देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि इस फैसले का आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें पहले की तरह ही लागू रहेंगी.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

ईंधन खरीद पर लगी पाबंदियां हटीं

1 जुलाई से औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल खरीद पर लगाए गए प्रतिबंध भी समाप्त कर दिए गए हैं. ये पाबंदियां पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते अस्थायी रूप से लगाई गई थीं. अब सामान्य आपूर्ति व्यवस्था बहाल होने के बाद इन्हें हटा दिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार पर बनी हुई है नजर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत तथा पश्चिम एशिया की स्थिति पर बाजार की नजर बनी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम के आधार पर ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

ये भी पढ़ें- SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button