Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए मंगलवार को राहत की खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देश में मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार स्थिर बने हुए हैं.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. ब्रेंट क्रूड करीब 3.4 फीसदी गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड में करीब 4.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के पीछे सऊदी अरब से सप्लाई बढ़ने की संभावना और ईरान युद्ध को लेकर चल रही कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद को अहम कारण माना जा रहा है. हालांकि, अब कच्चे तेल के दाम में हल्की तेजी आई है, लेकिन इसका असर अभी भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं दिखा है.
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य कारणों से ईंधन की कीमतों में अंतर बना हुआ है.
देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में मिल रहा है. यहां पेट्रोल की कीमत 118.34 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
इसके मुकाबले देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 84.56 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.फिलहाल तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिली है.
ये भी पढ़ें – पंजाब सरकार की पहल से 48 बच्चों ने पूरा किया 48 बच्चों ने पूरा किया कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









