LPG Price Hike : अक्टूबर महीने की शुरुआत ही महंगाई के झटके के साथ हुई है. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. 1 अक्टूबर से सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपये का इजाफा किया गया है. हालांकि घरेलू इस्तेमाल वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सितंबर में भी बढ़ाए गए थे. तब कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2,747.50 रुपये हो गई थी. अब 62.50 रुपये की नई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 2,810 रुपये पहुंच गई है.
इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, कैटरिंग और छोटे कारोबारों पर पड़ सकता है. LPG का खर्च बढ़ने से खाने-पीने की चीजों की लागत भी बढ़ सकती है.
पटना में भी बढ़े दाम
पटना में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 71.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं. गैस महंगी होने से रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों का खर्च बढ़ सकता है. इसका असर चाय-नाश्ते से लेकर शादी-ब्याह के आयोजनों तक दिखाई देने की संभावना है.
अप्रैल से लगातार बदलते रहे दाम
कॉमर्शियल LPG की कीमतों में इस साल अप्रैल और मई में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद जून में 42 रुपये की वृद्धि की गई. हालांकि जुलाई में तेल कंपनियों ने कीमतों में 183.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की थी. अगस्त में भी 192 से 209 रुपये तक की कमी की गई थी. सितंबर में फिर 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई और अब अक्टूबर में एक बार फिर कॉमर्शियल LPG महंगा कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- कुशीनगर में बाढ़ राहत को युद्धस्तर पर किया गया सक्रिय, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, योगी सरकार का राहत अभियान तेज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









