बिज़नेस

कच्चा तेल हुआ सस्ता, फिर भी नहीं घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें 6 जुलाई का नया रेट

Petrol Diesel Price Today : अगर आप सोमवार (6 जुलाई) को अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. देशभर में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं, लेकिन 25 मई 2026 के बाद से कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं. ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम आखिर कब घटेंगे.

आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

वहीं, नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और पटना में भी कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं.

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जब दुनिया में तेल संकट बढ़ा और कच्चे तेल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, तब भी भारत में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बाधित नहीं हुई, उन्होंने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती सहित कई कदम उठाकर लोगों पर बोझ कम करने की कोशिश की.

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी कीमतें स्थिर

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. OPEC+ ने अगस्त से तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है. इसके बाद ब्रेंट क्रूड करीब 71.88 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई करीब 68.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. इसके बावजूद फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button