खेल

भारत की T-20 में शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया, धोनी के सामने टीम 76 पर ढेर

IND vs ENG : इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को करारी शिकस्त दी। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से हराकर टी-20 इतिहास में टीम इंडिया को उसकी सबसे बड़ी हार दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 फॉर्मेट में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर है।

जन्मदिन के मौके पर स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी

खास बात यह रही कि इस मुकाबले को देखने के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने जन्मदिन के मौके पर स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन उनकी मौजूदगी भी टीम इंडिया की हार को नहीं रोक सकी।

टी-20 क्रिकेट का शर्मनाक रिकॉर्ड

वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैच में फ्लॉप नज़र आए। वह लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें 13 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।
इस हार के साथ भारतीय टीम के नाम टी-20 क्रिकेट का एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया 125 रन से

भारत को टी-20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 125 रन से हराया। इससे पहले 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन की हार भारत की सबसे बड़ी हार थी।

टीम महज 76 रन पर सिमट गई

भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 76 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही यह स्कोर भारत के टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सबसे कम टीम स्कोर बन गया। इससे पहले भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर 74 रन था।, जो साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बना था।

भारत के खराब प्रदर्शन के कारण पांचवें मुकाबले में भी जीत नसीब नहीं हुई, जो टी-20 क्रिकेट में भारत की बिना जीत के सबसे लंबी श्रृंखला बन गई है। इससे पहले टीम अधिकतम चार लगातार मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।

भारत के खिलाफ सर्वोच्च टी-20 स्कोर

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एक बार फिर 200 रन का आंकड़ा पार करते हुए 7 विकेट पर 201 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ टी-20 में इंग्लैंड का चौथा 200+ स्कोर है। साथ ही, यह भारतीय टीम के विरुद्ध उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। इससे पहले इंग्लैंड ने इसी साल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 विकेट पर 246 रन बनाकर भारत के खिलाफ अपना सर्वोच्च टी-20 स्कोर खड़ा किया था।

2010 से 2012 के बीच 7 टॉस जीते

श्रेयस अय्यर ने लगातार पांचवीं बार टॉस जीतकर टी-20 में भारतीय कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं, जिन्होंने 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टॉस जीते थे।

स्टेडियम में फैंस ने तालियों से किया स्वागत

अपने जन्मदिन के मौके पर एमएस धोनी ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में तीसरा टी-20 मुकाबला देखने पहुंचे। ब्लैक कोट और काले चश्मे में नजर आए धोनी की तस्वीर जैसे ही बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई, पूरे स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जोरदार तालियों और शोर से उनका स्वागत किया।

बटलर 21 गेंदों में 36 रन बनाकर लौटे पवेलियन

पावरप्ले के आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने अपनी पहली ही गेंद पर शानदार यॉर्कर डालकर जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर 21 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत को दिया बड़ा झटका

तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने वैभव को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। वैभव शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

थर्ड अंपायर ने आउट का फैसला सुनाया

आठवें ओवर में तिलक वर्मा बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में क्रीज से बाहर निकल गए। मौके का फायदा उठाते हुए जोस बटलर ने उन्हें स्टंप कर दिया। रिप्ले के बाद थर्ड अंपायर ने आउट का फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें- सीजफायर के बीच अमेरिका की एयरस्ट्राइक, 80 से अधिक ठिकानों पर हमला, ईरान की जवाबी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button