खेल

इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, विराट की वापसी

India Tour of England : इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कप्तानी एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी भी टीम में शामिल है, हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। मेडिकल टीम की मंजूरी के बाद ही उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को जगह

टीम चयन में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है। बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल और ईशान किशन जैसे बड़े खिलाड़ियों को जगह दी गई है। वहीं, श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दी गई है।

जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी

ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी, जो लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बराड़ को भी पेस अटैक में शामिल किया गया है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालेंगे।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया

इस बीच टीम को एक झटका भी लगा है, क्योंकि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। वे BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें आगामी सीरीज से बाहर रखा गया है।

श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज का शेड्यूल भी जारी किया गया है- पहला मैच 14 जुलाई को एजबेस्टन, दूसरा 16 जुलाई को सोफी गार्डन्स और तीसरा 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसी के साथ आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें श्रेयस अय्यर को कप्तान और तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के खिलाफ CJP का प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button