Other Statesराजनीतिराष्ट्रीय

वंदे भारत की तारीफ पर घिरे सोनम वांगचुक ने दिया करारा जवाब, बोले- सही को सही कहेंगे और…

Sonam Wangchuk : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक अब अपने गांव लेह-लद्दाख लौट गए हैं। वापसी के दौरान उन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर किया और भारतीय रेल की तारीफ की। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने विचार रखे।

सोनम वांगचुक ने उन लोगों को जवाब दिया, जो वंदे भारत एक्सप्रेस की तारीफ को राजनीतिक नजरिए से देख रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी अच्छे काम की सराहना करना राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में जो भी अच्छा काम हो रहा है, उसकी तारीफ होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी पक्ष से जुड़ा हो।

चिनाब ब्रिज इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण

वांगचुक ने बताया कि कश्मीर से लौटते समय उन्होंने भारतीय रेलवे की तारीफ की थी, क्योंकि कश्मीर तक रेल पहुंचाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने चिनाब ब्रिज को इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण बताया। उनकी इस टिप्पणी के बाद कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे कि वह सरकार की तारीफ कर रहे हैं।

देश के निर्माण में होती है सभी की भूमिका

सोनम वांगचुक ने कहा कि अगर इसरो मंगल ग्रह पर इंसान उतार दे तो क्या उसकी तारीफ नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से खुले दिमाग से सोचने की अपील करते हुए कहा कि देश के निर्माण में सभी की भूमिका होती है। सही को सही और गलत को गलत कहने की क्षमता होनी चाहिए।

लिखित वादों को पूरा करने की मांग

अपने वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से अनशन खत्म कराने के दौरान किए गए लिखित वादों को पूरा करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

काम को समय पर पूरा करना जरूरी

उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग भी दोहराई। वांगचुक ने कहा कि किसी भी काम को समय पर पूरा करना जरूरी होता है, क्योंकि समय निकल जाने के बाद उसका महत्व कम हो जाता है।

सभी को मिलकर काम करने की जरूरत

उन्होंने कहा कि किसी एक विचारधारा के समर्थक बनने के बजाय हर मुद्दे को सही और गलत के आधार पर देखना चाहिए। देशहित में सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- कुलगाम में धर्म पूछकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, 10 दिनों के भीतर दूसरा आतंकी हमला, हिंदुओं को बना रहे निशाना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button