Punjabखेत-खलिहानराज्य

हरित पंजाब की दिशा में बड़ा कदम, मानसून में 4,117 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा पौधारोपण

Punjab News : राज्य को हरा-भरा बनाने तथा स्वच्छ एवं साफ-सुथरा पंजाब सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग ने एक विस्तृत योजना तैयार की है।

4117.49 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा

आगामी मानसून सीजन के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पौधारोपण संबंधी लक्ष्यों को अंतिम रूप दिया गया है। इसके तहत कैंपा योजना के अंतर्गत 4117.49 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा, जबकि 584 हेक्टेयर क्षेत्र में भी पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 45 पवित्र वनों की स्थापना तथा ग्रीन पंजाब मिशन योजना के अंतर्गत 650 नानक बगीचियां स्थापित की जाएंगी।

इसी प्रकार विभाग की योजनाओं में विभागीय नर्सरियों में पौधों की तैयारी, नर्सरी स्टॉक का रखरखाव, सिंचाई, निराई-गुड़ाई एवं ग्रेडिंग के साथ-साथ पॉलीबैग और रूट ट्रेनर तैयार करना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला, हुगली में ज्ञापन देने के दौरान हुई घटना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button