Uttarakhand Accident : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। भवाली सेनेटोरियम-रातीघाट बाईपास रोड पर ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई।
राहत बचाव अभियान में जुटी टीमें
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, एसएसबी, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर शवों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं-
भूपेंद्र सिंह चुफाल (48)
सीमा कैड़ा चुफाल (45), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
वासु चुफाल (19), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल
रवी (12), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल
सीएम धामी ने जताया दुख
वहीं हादसे के चालक की पहचान अनुज कुमार मिश्रा (34), पुत्र दया सागर मिश्रा, लखनऊ के रूप में हुई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की। पुलिस और बचाव दल घटना की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें- जयपुर एयरपोर्ट से फर्जी वीजा पर इराक जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









